नई दिल्ली, 09 जून।
केंद्रीय गृह मंत्री ने आज भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि बिरसा मुंडा ने 'उलगुलान' आंदोलन के जरिए ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आजादी का बिगुल फूंका था।
गृह मंत्री ने उन्हें आदिवासी गौरव, देशभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का अमर प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को एकजुट कर अपने अधिकारों और विरासत की रक्षा का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को एक जन-आंदोलन का स्वरूप दिया।
अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि धर्म परिवर्तन के विरुद्ध बिरसा मुंडा का संघर्ष और आदिवासी गौरव के प्रति उनकी अटूट निष्ठा आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।
उनके विचार आज भी देश को सही दिशा प्रदान करते हैं। आदिवासी उत्थान और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने के लिए किए गए उनके त्याग को देश सदैव याद रखेगा।
पोस्ट यहाँ देखें- https://x.com/AmitShah/status/2064169665929289841













