छत्तीसगढ़
09 Jun, 2026

नारायणपुर में धर्मांतरण पर बवाल: दो पक्षों में भिड़ंत, कई घायल

नारायणपुर के भरंडा गांव में धर्मांतरण के आरोपों को लेकर ग्रामीणों और बाहर से आए लोगों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में कई लोग घायल हो गए हैं।

नारायणपुर, 09 जून।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के भरंडा गांव में धर्मांतरण के मुद्दे ने हिंसक रूप ले लिया है। सोमवार रात गांव में 'प्रेस' लिखी गाड़ी से पहुंचे कुछ लोगों और ग्रामीणों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। इस झड़प में कई ग्रामीण घायल हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

घटना की शुरुआत तब हुई जब कुछ लोग गाड़ी में सवार होकर गांव के एक घर में पहुंचे और कथित रूप से लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने लगे। इसकी भनक लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट हो गए और उन्होंने इसका पुरजोर विरोध किया। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में तब्दील हो गया।

ग्रामीणों का आक्रोश इस बात पर भी ज्यादा था कि बाहरी लोग पत्रकारिता का नाम (प्रेस) इस्तेमाल कर गांव में धार्मिक गतिविधियां चला रहे थे। झड़प में घायल हुए लोगों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। बवाल बढ़ने की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

घटना के बाद गांव में भारी तनाव का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सुरक्षा के मद्देनजर गांव और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

भरंडा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस अधिकारी लगातार गांव में डेरा डाले हुए हैं ताकि माहौल शांत बना रहे।

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़