अपराध
09 Jun, 2026

नोएडा से गुवाहाटी जा रहे 12 करोड़ के मोबाइल अररिया में गायब, एसआईटी जांच शुरू

अररिया में नोएडा से गुवाहाटी जा रहे लगभग 12 करोड़ रुपये के मोबाइल और सामान की चोरी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर एसआईटी का गठन करते हुए जांच शुरू कर दी है।

अररिया, 09 जून।

जिले में नोएडा से गुवाहाटी जा रहे लगभग 12 करोड़ रुपये मूल्य के मोबाइल और संबंधित सामानों की बड़ी चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें नगर थाना में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

यह मामला उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर निवासी राणा रामंजय सिंह के आवेदन पर दर्ज किया गया है, जिसमें बताया गया है कि कंटेनर में रियलमी, ओप्पो और वनप्लस कंपनी के मोबाइल रखे थे, जो 6 जून को केए 02एजे 1157 वाहन के वेयरहाउस से गुवाहाटी के लिए रवाना हुआ था और यह वाहन कंपनी द्वारा राम सिंह से किराए पर लिया गया था, जिसमें चालक पलवल साहिब और दूसरा चालक तालिम शामिल था।

सूचना के अनुसार कंपनी लगातार चालक से संपर्क में थी, लेकिन 7 जून से चालक ने जवाब देना बंद कर दिया, जिसके बाद फास्टैग विवरण की जांच में 7 जून की शाम हरियावाड़ा टोल नाके से अंतिम टोल कटौती की पुष्टि हुई और 8 जून को कंटेनर अररिया जीरो माइल में मिला, जहां 1143 बॉक्स में से 612 बॉक्स गायब पाए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर नगर थाना में कांड दर्ज किया गया है और पूरे प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है, जो घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़