राजनीति
09 Jun, 2026

सबसे लंबे निर्वाचित कार्यकाल पर प्रधानमंत्री मोदी को विश्व नेताओं की बधाई

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निर्वाचित कार्यकाल की उपलब्धि पर श्रीलंका, पापुआ न्यू गिनी और त्रिनिदाद एवं टोबैगो सहित कई देशों के नेताओं ने बधाई संदेश भेजकर उनके नेतृत्व और भारत की प्रगति की सराहना की।

नई दिल्ली, 09 जून।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर दुनिया के कई देशों के शीर्ष नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं भेजी हैं। विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों और प्रधानमंत्रियों ने उनके नेतृत्व, भारत के विकास मॉडल तथा वैश्विक स्तर पर बढ़ती भूमिका की सराहना की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, विश्व नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत में हुए बदलावों, वैश्विक दक्षिण के हितों को प्रमुखता से उठाने के प्रयासों और समावेशी विकास के दृष्टिकोण की प्रशंसा की है।

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायका ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजे संदेश में कहा कि यह उपलब्धि उनके नेतृत्व कौशल और भारत की जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने भारत में हुए आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण केवल भारत ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देशों के लिए भी प्रेरणास्रोत बना है।

वहीं, पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने एक विशेष वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने और विकास को जनसामान्य तक पहुंचाने का प्रयास उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने की इच्छा भी व्यक्त की।

त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर प्रभावशाली और मजबूत आवाज के रूप में उभरा है। उन्होंने प्रधानमंत्री की साधारण पृष्ठभूमि से राष्ट्रीय नेतृत्व तक की यात्रा का उल्लेख करते हुए आर्थिक विकास, अवसंरचना निर्माण, विदेश नीति और सामाजिक प्रगति के क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों को रेखांकित किया।

विश्व नेताओं के संदेशों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका, आर्थिक प्रगति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को नई दिशा देने वाले प्रयासों का विशेष उल्लेख किया गया है।

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़