मध्य प्रदेश
09 Jun, 2026

एमपी ट्रांसको ने रचा बचत का नया रिकॉर्ड, इन-हाउस ओवरहॉलिंग से 50 लाख रुपये की बचत

एमपी ट्रांसको के अभियंताओं ने कटनी सब स्टेशन में इन-हाउस ओवरहॉलिंग कर 50 लाख रुपये की बचत की, जिससे तकनीकी दक्षता और आत्मनिर्भरता का नया उदाहरण सामने आया।

भोपाल, 09 जून।

मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने तकनीकी दक्षता और संसाधनों के बेहतर उपयोग के जरिए इन-हाउस ओवरहॉलिंग कर लगभग 50 लाख रुपये की बचत का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।

कंपनी के अभियंताओं ने 400 केवी सब स्टेशन कटनी में स्थापित बिरसिंहपुर नंबर-2 फीडर के 400 केवी एबीबी निर्मित सर्किट ब्रेकर की सफलतापूर्वक मरम्मत और ओवरहॉलिंग कर यह उपलब्धि हासिल की। यह महत्वपूर्ण कार्य अतिरिक्त मुख्य अभियंता आर.सी. शर्मा की पहल पर लगभग एक सप्ताह के सतत प्रयासों से पूरा किया गया।

यह सर्किट ब्रेकर बिरसिंहपुर ताप विद्युत गृह से जुड़े 400 केवी फीडर पर स्थापित है, जिसके माध्यम से लगभग 350 मेगावॉट बिजली का पारेषण होता है। इस सफल ओवरहॉलिंग से न केवल उपकरण की विश्वसनीयता बढ़ी है, बल्कि ग्रिड सुरक्षा और विद्युत आपूर्ति की निरंतरता भी मजबूत हुई है।

करीब 20 वर्ष पुराने इस फर्स्ट जेनरेशन सर्किट ब्रेकर के लिए स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध न होने के बावजूद कटनी डिवीजन की टीम ने अपनी तकनीकी विशेषज्ञता के दम पर निरीक्षण, परीक्षण, मरम्मत और आवश्यक पार्ट्स का प्रतिस्थापन सफलतापूर्वक किया। इस कार्य में दमोह और कटनी के मेंटेनेंस संभाग का भी सहयोग रहा।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे कंपनी की तकनीकी क्षमता, लागत नियंत्रण और आत्मनिर्भर कार्य संस्कृति का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है।

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़