नई दिल्ली, 09 जून।
घरेलू सर्राफा बाजार में आज कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। देश भर के सर्राफा बाजारों में सोने के भाव में 950 रुपये से लेकर 1,040 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की कमी दर्ज की गई है। चेन्नई में यह गिरावट 1,300 रुपये से 1,420 रुपये प्रति 10 ग्राम तक रही। चांदी की कीमतों में भी बड़ी राहत देखने को मिली है, जो पांच हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश के अधिकांश हिस्सों में 24 कैरेट सोना 1,51,680 रुपये से 1,53,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोना 1,39,040 रुपये से 1,40,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम) इस प्रकार हैं:
-
दिल्ली: 24 कैरेट सोना 1,51,830 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,39,190 रुपये।
-
मुंबई: 24 कैरेट सोना 1,51,680 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,39,040 रुपये।
-
चेन्नई: 24 कैरेट सोना 1,53,480 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,690 रुपये।
-
भोपाल: 24 कैरेट सोना 1,51,730 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,39,090 रुपये।
-
कोलकाता: 24 कैरेट सोना 1,51,680 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,39,040 रुपये।
-
जयपुर: 24 कैरेट सोना 1,51,830 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,39,190 रुपये।
-
अहमदाबाद: 24 कैरेट सोना 1,51,730 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,39,090 रुपये।
बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर जैसे प्रमुख शहरों में भी गिरावट का रुख रहा। इन शहरों में 24 कैरेट सोना 1,51,680 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,39,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। बाजार में आई इस गिरावट को खरीदारों के लिए एक अवसर के रूप में देखा जा रहा है।













