सरकार व नीतियाँ
23 May, 2026

तेलंगाना में लू से 16 मौतें, सरकार ने मृतकों के स्वजन को मुआवजा घोषित किया

तेलंगाना में भीषण गर्मी और लू के कारण सात जिलों में 16 लोगों की मौत के बाद सरकार ने प्रभावित परिवारों के लिए चार लाख रुपये की सहायता राशि घोषित की है।

हैदराबाद, 23 मई ।

तेलंगाना में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के सात जिलों में अब तक लू की चपेट में आने से 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच राज्य सरकार ने मृतकों के स्वजन को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

राज्य के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने शनिवार को सचिवालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर हालात का जायजा लिया। बैठक में हीटवेव से प्रभावित क्षेत्रों और राहत उपायों को लेकर चर्चा की गई। मंत्री ने बताया कि जयशंकर भूपालपल्ली जिले में चार लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा वारंगल शहरी, करीमनगर और निजामाबाद में तीन-तीन लोगों की जान गई, जबकि जोगुलांबा गडवाल, रंगारेड्डी और सूर्यापेट जिलों में एक-एक मौत दर्ज की गई है।

बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मंडलों और गांवों में तापमान अधिक दर्ज हो रहा है, वहां पहले से चेतावनी जारी की जाए। बस स्टैंड, बाजार और मजदूरों के एकत्र होने वाले प्रमुख स्थानों पर ठंडा पेयजल, छाछ और ओआरएस की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने साफ किया कि लोगों की सुरक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने लोगों से सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की थी। विशेष रूप से बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को इस दौरान घर के भीतर रहने की सलाह दी गई थी, जब तक कोई अत्यावश्यक कार्य न हो।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 26 मई तक भीषण गर्मी और लू का असर जारी रह सकता है। करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, महबूबनगर, हैदराबाद और रंगारेड्डी जिलों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़