बॉलीवुड
18 May, 2026

'द नर्मदा स्टोरी' का एंथम सांग रिलीज, महिला शक्ति और खाकी को दमदार सलाम

‘द नर्मदा स्टोरी’ का एंथम सांग रिलीज हो गया है, जिसमें महिला पुलिस के साहस, संघर्ष और महिला सशक्तिकरण को दमदार अंदाज में दिखाया गया है।

मुंबई, 18 मई।

रीयल लाइफ आईपीएस अधिकारी सिमाला प्रसाद की आगामी फिल्म ‘द नर्मदा स्टोरी’ का एंथम सांग रिलीज कर दिया गया है। देशभक्ति, वीर रस और महिला सशक्तिकरण की भावना से भरपूर यह गीत मध्य प्रदेश महिला पुलिस के साहस, संघर्ष और जिम्मेदारी को प्रभावशाली अंदाज में सामने लाता है। गीत में सिमाला प्रसाद पुलिस अधिकारी के रूप में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करती नजर आती हैं, वहीं लापता लड़कियों से जुड़े दृश्य कहानी के संवेदनशील पक्ष को दर्शाते हैं।

एंथम सांग में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री अंजलि पाटिल, जरीना वहाब और अश्विनी कालसेकर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रही हैं। अंजलि पाटिल पुलिस कांस्टेबल के किरदार में नजर आती हैं, वहीं जरीना वहाब सामाजिक आंदोलन की अगुवाई करती दिखती हैं। गीत में महिला शक्ति, संघर्ष और न्याय की लड़ाई को बड़े स्तर पर प्रस्तुत किया गया है।

गीत का संगीत पीयूष और केवल ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल फिल्म के निर्देशक जैगम इमाम ने लिखे हैं। दमदार बोल और भव्य प्रस्तुति दर्शकों में उत्साह और जोश भरने का प्रयास करती नजर आती है।

निर्देशक जैगम इमाम ने कहा कि यह एंथम केवल एक गीत नहीं, बल्कि महिला पुलिस और संघर्ष करने वाली हर महिला के साहस को समर्पित श्रद्धांजलि है। सिमाला प्रसाद ने इसे अपने लिए खास बताते हुए कहा कि इस गीत के जरिए वह उन महिलाओं की आवाज बनना चाहती थीं, जो जिम्मेदारी और साहस के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करती हैं।

एबी इन्फोसॉफ्ट क्रिएशन और गोल्डन रेशियो के बैनर तले बनी इस फिल्म में सिमाला प्रसाद, अंजलि पाटिल, अश्विनी कालसेकर, जरीना वहाब, रघुबीर यादव, मुकेश तिवारी और इश्तियाक खान प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़