प्रशासनिक खबरें
20 May, 2026

ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़, सीएम मोहन यादव ने CBI जांच के लिए केंद्र को पत्र लिखने का दिया आश्वासन

भोपाल के ट्विशा शर्मा मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीबीआई जांच के लिए केंद्र को पत्र लिखने का आश्वासन दिया है, जबकि पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है और एसआईटी जांच जारी है।

भोपाल, 20 मई ।

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़ सामने आया है। एक ओर जहां पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला बता रही है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने परिजनों से मुलाकात कर मामले की सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखने का आश्वासन दिया है।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है, जो तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रहा है। शुरुआती जांच में गले पर मिले निशानों का मिलान बेल्ट के निशानों से होने की बात सामने आई है, जिसे पुलिस जांच का अहम हिस्सा मान रही है। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में मामला आत्महत्या की ओर संकेत कर रहा है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छह पुलिस टीमें लगातार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है, ताकि वह देश से फरार न हो सके। पुलिस ने बताया कि एफआईआर दो दिन के भीतर दर्ज कर ली गई थी और डिजिटल साक्ष्य, कॉल डिटेल्स तथा फॉरेंसिक रिपोर्ट की जांच की जा रही है।

इस बीच मुख्यमंत्री ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता बेटी को न्याय दिलाना है और जांच में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेजने की बात कही।

परिजनों ने शुरुआत से ही स्थानीय पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद परिवार ने न्याय की उम्मीद जताई है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़