मध्य-पूर्व
15 May, 2026

यूएई मंत्री ने मोदी को बताया ‘सच्चा खजाना’, दौरे से पहले जताया उत्साह

यूएई की मंत्री रीम अल हाशिमी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले उन्हें मित्रता और साझेदारी का प्रतीक बताते हुए दोनों देशों के मजबूत और गहरे संबंधों की सराहना की है।

नई दिल्ली, 15 मई।

संयुक्त अरब अमीरात ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर उत्साह व्यक्त किया है। यूएई की अंतरराष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री रीम बिंत इब्राहिम अल हाशिमी ने कहा कि सरकार इस दौरे को लेकर बेहद उत्साहित है और इसे दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों का महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को मित्रता और दीर्घकालिक साझेदारी का एक अहम प्रतीक बताते हुए उन्हें यूएई के नेतृत्व और जनता के लिए “सच्चा खजाना” करार दिया। उनके अनुसार यह दौरा दोनों देशों के बीच गहराते रिश्तों की निरंतरता को दर्शाता है।

अल हाशिमी ने कहा कि इस वर्ष दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय दौरों की श्रृंखला देखने को मिली है, जिसमें जनवरी में यूएई राष्ट्रपति की भारत यात्रा और फरवरी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिखर सम्मेलन के लिए अबू धाबी क्राउन प्रिंस का नई दिल्ली दौरा शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल से दोनों देशों के नेतृत्व के बीच नियमित संवाद और मुलाकातों का सिलसिला बना हुआ है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत और यूएई के संबंध केवल कूटनीति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह गहरे मानवीय संबंधों पर आधारित हैं। कई लोग चिकित्सा उपचार के लिए भारत आते हैं और दोनों देशों की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में भी समानता देखने को मिलती है।

व्यापार को लेकर उन्होंने कहा कि यह संबंधों की एक मजबूत कड़ी है, जो दैनिक जीवन की वस्तुओं से लेकर मसालों और परिधानों तक फैला हुआ है। यूएई में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों की मौजूदगी ने भी दोनों देशों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में मजबूत भारत और मजबूतयूएई के बिना आगे की राह संभव नहीं है। यह दौरा और भविष्य की यात्राएं दोनों देशों के बढ़ते संबंधों का प्रमाण हैं, जो नई संभावनाओं और अवसरों के द्वार खोलेंगे।

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़