उत्तर प्रदेश
20 May, 2026

यूपी में बसों की लाइव ट्रैकिंग से सफर सुरक्षित, 16 लाख यात्रियों को मिल रही सुविधा

उत्तर प्रदेश में परिवहन निगम की बसों में लाइव ट्रैकिंग, पैनिक बटन और डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए प्रतिदिन लाखों यात्रियों के सफर को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाया जा रहा है।

लखनऊ, 20 मई ।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की अधिकांश बसों में लाइव ट्रैकिंग प्रणाली लागू की गई है, जिससे प्रतिदिन यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को सुरक्षित और सुगम सफर मिल सके।

परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार प्रदेश की 13 हजार 500 से अधिक बसों को व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस से जोड़ा जा चुका है। इन बसों की निगरानी लखनऊ स्थित मुख्यालय के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से चौबीसों घंटे की जा रही है। साथ ही 20 क्षेत्रीय मॉनिटरिंग सेंटर भी लगातार सक्रिय हैं।

इस व्यवस्था के तहत बसों की गति, ब्रेकिंग, मोड़ पर नियंत्रण, तय रूट और ओवरस्पीड जैसी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसी भी अनियमितता की स्थिति में रिपोर्ट तैयार कर चालक को चेतावनी दी जाती है या आवश्यक कार्रवाई की जाती है, जिससे सड़क सुरक्षा में सुधार हो रहा है।

इसके अलावा बसों में पैनिक बटन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जो किसी आपात स्थिति में सक्रिय होते ही अलर्ट सीधे कंट्रोल सेंटर और पुलिस विभाग तक पहुंचा देता है। इसके बाद त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

अधिकारियों के अनुसार प्रतिदिन पांच हजार से अधिक अलर्ट प्राप्त होते हैं, जिन पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। यात्रियों की सुविधा के लिए ‘ट्रैक माई बस’ पोर्टल और वेबसाइट के माध्यम से

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़