मध्य प्रदेश
22 May, 2026

विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से मप्र के विद्यार्थियों को मिलेगा बड़ा मौका

मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके लिए पात्र छात्रों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

भोपाल, 22 मई ।

राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत सत्र 2026-27 (जनवरी से जून 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत चयनित विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर एवं पीएचडी स्तर की पढ़ाई के लिए विदेश में अध्ययन का अवसर मिलेगा। आवेदन 25 मई 2026 शाम 6 बजे तक जमा किए जा सकते हैं।

इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनारक्षित वर्ग के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मिलेगा, जिन्होंने कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा प्रदेश के विद्यालयों से उत्तीर्ण की हो। स्नातकोत्तर हेतु स्नातक में न्यूनतम साठ प्रतिशत तथा पीएचडी हेतु स्नातकोत्तर में समान अंक अनिवार्य हैं। आयु सीमा स्नातकोत्तर के लिए तीस वर्ष और पीएचडी के लिए पैंतीस वर्ष निर्धारित की गई है तथा पारिवारिक वार्षिक आय आठ लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

योजना के अंतर्गत केवल क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के शीर्ष पाँच सौ संस्थानों में प्रवेश मान्य होगा। चयनित विद्यार्थियों को अधिकतम चालीस हजार अमेरिकी डॉलर तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिसमें शिक्षण शुल्क, यात्रा, वीजा, बीमा एवं अन्य शैक्षणिक खर्च शामिल हैं।

हर सत्र में दस-दस विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा और कुल बीस छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। चयन प्रक्रिया 100 अंकों की मेरिट, विश्वविद्यालय रैंकिंग एवं साक्षात्कार के आधार पर होगी। आवेदन पत्र कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा, भोपाल में जमा किए जा सकते हैं तथा चयनित विद्यार्थियों पर नियमों के पालन और शैक्षणिक प्रगति की नियमित निगरानी की जाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़