पश्चिम बंगाल
21 May, 2026

कोलकाता में जासूसी के आरोप में जफर रियाज गिरफ्तार, एनआईए ने पाकिस्तान लिंक का किया खुलासा

कोलकाता निवासी जफर रियाज को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के लिए जासूसी करने के आरोप में एनआईए ने गिरफ्तार कर जांच शुरू की है जिसमें उसके भारत विरोधी नेटवर्क से जुड़े होने का खुलासा हुआ है।

कोलकाता, 21 मई।

कोलकाता निवासी जफर रियाज उर्फ रिजवी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के लिए कथित जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के अनुसार आरोपी भारत की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं पाक खुफिया अधिकारियों तक पहुंचा रहा था और यह कार्रवाई भारत विरोधी आतंकी साजिश से जुड़े मामले के तहत की गई है।

एजेंसी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से लुकआउट सर्कुलर जारी था और उसे घोषित अपराधी बनाने की प्रक्रिया भी चल रही थी। उसे भारतीय न्याय संहिता, आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम तथा गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार जफर रियाज वर्ष 2005 से भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार यात्रा करता रहा और इसी दौरान वह पाक खुफिया एजेंसियों के संपर्क में आया। आरोप है कि उसे धन और पाकिस्तानी नागरिकता का लालच देकर जासूसी गतिविधियों में शामिल किया गया। उसकी शादी पाकिस्तान की एक महिला से हुई है और उसके बच्चे भी वहीं के नागरिक हैं।

जांच एजेंसी का कहना है कि आरोपी ने भारतीय मोबाइल नंबरों के वन टाइम पासवर्ड पाकिस्तान इंटेलिजेंस अधिकारियों को उपलब्ध कराए, जिससे व्हाट्सऐप अकाउंट सक्रिय किए गए और भारत में अन्य आरोपियों से गुप्त संपर्क बनाए रखने में मदद मिली।

एजेंसी ने यह भी दावा किया है कि आरोपी पहले भी जासूसी मामले में दोषी ठहराया जा चुका है और फिलहाल पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है, साथ ही अन्य संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़