दक्षिण एशिया
13 Feb, 2026

बांग्लादेश: उतार-चढ़ाव भरा रहा तारिक रहमान का सफर, राजनीति विरासत में मिली

बांग्लादेश में बीएनपी नेता तारिक रहमान का राजनीतिक सफर पारिवारिक विरासत, विवादों, निर्वासन और वापसी के बाद नए दौर में प्रवेश करता नजर आ रहा है।

ढाका, 13 फरवरी।

बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता तारिक रहमान पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नजरें टिकी हुई हैं। तारिक का जीवन कई उतार-चढ़ावों से गुजरा है और उन्हें राजनीति पारिवारिक विरासत के रूप में मिली। इसी वर्ष 25 जनवरी को वह लंदन से सपरिवार स्वदेश लौटे। घर वापसी के महज पांच दिन बाद उनकी मां और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन हो गया, जिसके बाद उन्होंने पार्टी की कमान संभाली।

तारिक के पिता जिया-उर-रहमान देश के राष्ट्रपति रह चुके हैं। 1990 के दशक में तारिक सक्रिय राजनीति में आए। वर्ष 2001 से 2006 तक बीएनपी शासनकाल में वह पार्टी के भीतर अत्यंत प्रभावशाली माने गए और उस दौर में उन्हें ‘डार्क प्रिंस’ के नाम से भी जाना गया। 2007 में सैन्य समर्थित अंतरिम सरकार के समय उन पर भ्रष्टाचार समेत कई आरोप लगे और उन्हें करीब डेढ़ वर्ष जेल में रहना पड़ा। बाद में इलाज के लिए वह लंदन चले गए और वहीं से पार्टी गतिविधियों का संचालन करते रहे। 2018 और 2021 में उन्हें भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग और 2004 के ग्रेनेड हमले से जुड़े मामलों में दोषी ठहराया गया।

इन परिस्थितियों में उनकी स्वदेश वापसी की संभावना लगभग समाप्त हो गई थी। हालांकि 2024 में शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद अदालतों ने उनके खिलाफ कई फैसलों को पलट दिया, जिससे उनकी वापसी और सक्रिय राजनीति का मार्ग प्रशस्त हुआ। लगभग 17 वर्षों बाद वह देश लौट सके।

20 नवंबर 1965 को जन्मे तारिक की पत्नी जुबैदा रहमान पेशे से डॉक्टर हैं। उनका जन्म 18 मई 1972 को सिलहट में हुआ। उन्होंने ढाका मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की और 1995 में सरकारी सेवा में शामिल हुईं। 2008 में वह अध्ययन अवकाश पर लंदन गईं, बाद में उन्हें सरकारी पद से हटा दिया गया। लंदन में उन्होंने इंपीरियल कॉलेज से चिकित्सा में स्नातकोत्तर उपाधि हासिल की। उनका परिवार भी प्रभावशाली रहा है। उनके पिता रियर एडमिरल महबूब अली खान बांग्लादेश नौसेना प्रमुख रहे और बाद में मंत्री बने, जबकि उनके चाचा जनरल एमएजी उस्मानी मुक्ति युद्ध के दौरान कमांडर-इन-चीफ थे।

जुबैदा भी कानूनी विवादों से अछूती नहीं रहीं। 2008 में भ्रष्टाचार निरोधक आयोग ने उनके, तारिक और उनकी मां के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। ढाका की अदालत ने उन्हें सजा सुनाई, लेकिन अवामी लीग सरकार के पतन के बाद इस पर रोक लगा दी गई। तारिक रहमान की बेटी जायमा ने लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की और लिंकन यूनिवर्सिटी से बैरिस्टर की डिग्री प्राप्त की। वह लंदन में प्रैक्टिसिंग बैरिस्टर के रूप में कार्य कर चुकी हैं और उन्हें पार्टी की अगली पीढ़ी के चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।