राजनीति
12 Feb, 2026

भारत बंद: मधेपुरा में लेबर कोड के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

भारत बंद के दौरान मधेपुरा में ट्रेड यूनियनों ने लेबर कोड वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बैंकिंग सहित कुछ सेवाओं पर आंशिक असर रहा।

मधेपुरा, 12 फरवरी।

देशव्यापी भारत बंद के आह्वान का असर गुरुवार को मधेपुरा में साफ दिखाई दिया। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के समर्थन में मजदूरों और कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। शहर के भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने ट्रेड यूनियनों, किसान संगठनों और वाम दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।

प्रदर्शनकारी हाथों में लाल झंडे और मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते रहे। आंदोलन का नेतृत्व एक्टू सहित देश की 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, विभिन्न सेवा संघों और फेडरेशनों ने किया। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग चारों लेबर कोड को निरस्त करने की रही। उनका कहना था कि ये श्रम संहिताएं मजदूर हितों के विपरीत हैं और इससे श्रमिकों के अधिकार कमजोर पड़ रहे हैं।

यूनियनों ने आरोप लगाया कि नए लेबर कोड लागू होने से कार्य घंटे बढ़ेंगे, रोजगार की सुरक्षा समाप्त होगी और संगठित व असंगठित दोनों क्षेत्रों के श्रमिकों का शोषण बढ़ेगा। भारत बंद के कारण जिले में बैंकिंग, बीमा, बिजली, परिवहन, स्वास्थ्य, गैस और जलापूर्ति जैसी आवश्यक सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका व्यक्त की गई।

हालांकि प्रशासन ने जरूरी सेवाओं को चालू रखने के प्रयास किए। बैंकिंग क्षेत्र में आंशिक असर देखने को मिला और कुछ स्थानों पर काम प्रभावित रहा। प्रदर्शन में वाम दलों के कार्यकर्ता, अखिल भारतीय किसान सभा, भाकपा माले सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद प्रभाकर ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि सरकार तानाशाही तरीके से काम कर रही है और मजदूरों व किसानों की आवाज दबाई जा रही है। उनका आरोप था कि कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने के लिए श्रम कानूनों को कमजोर किया जा रहा है, जिसका देशभर में विरोध हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान गणेश मानव, रामचंद्र दास, मो. वसीमुद्दीन उर्फ नन्हें सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे और कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।