मध्य प्रदेश
12 Mar, 2026

एमपी नगर में सीवेज लाइन के दबाव से ज्योति कॉम्प्लेक्स की कई दुकानों में घुसा गंदा पानी, व्यापारियों में नाराजगी

भोपाल के एमपी नगर स्थित ज्योति कॉम्प्लेक्स में सीवेज लाइन के दबाव से करीब 150 दुकानों में गंदा पानी भर गया, जिससे व्यापारियों में नाराजगी फैल गई और ट्रैफिक प्रभावित हुआ।

भोपाल, 12 मार्च।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र एमपी नगर में ज्योति टॉकीज चौराहे के पास धंसी सड़क की मरम्मत के दौरान बुधवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। सीवेज लाइन सुधार कार्य के चलते ज्योति कॉम्प्लेक्स की लगभग 150 दुकानों में गंदा पानी भर गया, जिससे व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया। स्थिति को संभालने के लिए देर रात तक सुधार कार्य जारी रहा। गुरुवार को ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए नगर निगम की टीम मौके पर निगरानी रखेगी। वहीं पुलिस ने इलाके में यातायात को डायवर्ट कर दिया है ताकि आवागमन प्रभावित न हो।

बताया जा रहा है कि सड़क मरम्मत के पहले दिन पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने नाले का पानी रोक दिया था। इसके कारण सीवेज लाइन पर दबाव बढ़ गया और कुछ ही समय में गंदा पानी बेसमेंट और दुकानों में भरने लगा। ज्योति कॉम्प्लेक्स में कई मोबाइल शॉप और अन्य दुकानें बेसमेंट में स्थित हैं, जहां बदबू और तेजी से बढ़ते पानी के कारण दुकानदारों को दुकानें छोड़कर बाहर आना पड़ा। दुकानों में पानी भरने से नाराज व्यापारियों ने ज्योति टॉकीज से बोर्ड ऑफिस जाने वाले एकमात्र रास्ते को भी बंद कर दिया। पहले से ही बोर्ड ऑफिस से ज्योति टॉकीज की ओर जाने वाला मार्ग मरम्मत कार्य के कारण बंद है, ऐसे में दोनों दिशाओं में रास्ता बाधित होने से क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई।

जानकारी के अनुसार कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में पानी की निकासी के लिए चेंबर बनाए गए हैं, जिनसे सीवेज लाइन भी गुजरती है। नाले का पानी बंद होने के बाद सीवेज लाइन पर दबाव बढ़ गया और चेंबर ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सीधे बेसमेंट में भर गया। सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और टैंकरों की मदद से पानी को बाहर निकाला गया।

दरअसल, पिछले वर्ष तेज बारिश के दौरान एमपी नगर की मुख्य सड़क अचानक धंस गई थी। उस समय लगभग 8 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया था, जिसमें एक कार तक समा सकती थी। बाद में अस्थायी रूप से मरम्मत की गई थी, लेकिन पीडब्ल्यूडी ने स्थायी समाधान के लिए पूरे हिस्से को दोबारा मजबूत करने का निर्णय लिया। दो-तीन बार टेंडर प्रक्रिया के बाद अब सड़क को स्थायी रूप से दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया गया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।