सागर, 23 मार्च।
मध्य प्रदेश के सागर में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के आगमन से पहले कलेक्टर संदीप जीआर की पहल पर सांदीपनि शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 के पुराने भवन में आज सोमवार से ‘पुस्तक एवं गणवेश मेला’ का आयोजन शुरू हुआ। यह मेला 28 मार्च तक चलेगा।
कलेक्टर संदीप जीआर ने बताया कि मेले में अभिभावक और छात्र प्रतिदिन दोपहर 3.30 बजे से रात्रि 7.30 बजे तक शैक्षणिक सामग्री खरीद सकते हैं। मेले का उद्देश्य अभिभावकों को एक ही स्थान पर गुणवत्तापूर्ण पुस्तकें और गणवेश उचित दामों पर उपलब्ध कराना है।
उन्होंने शहर के सभी प्रमुख स्टेशनरी, पुस्तक और यूनिफॉर्म विक्रेताओं से अपील की कि वे मेले में अपने स्टॉल लगाकर इसे सफल बनाएं। साथ ही, अभिभावकों को प्रोत्साहित किया कि वे मेले का लाभ उठाएं और आवश्यक सामग्री को बिना अतिरिक्त आर्थिक बोझ के प्राप्त करें।












