ग्वालियर, 28 मार्च।
मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज शनिवार को उपनगर ग्वालियर में 1.82 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी हितेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि मंत्री तोमर प्रातः 11 बजे उपनगर ग्वालियर में निम्नलिखित विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे: 6,30,947 रुपये की लागत से नया नाला निर्माण, 11,62,929 रुपये की लागत से सीमेंट कांक्रीट रोड और नाली निर्माण, गली में 26,34,486 रुपये की लागत से सीमेंट रोड और नाली निर्माण। इसके अतिरिक्त पप्पू रजक वाली गली और कुशवाह मोहल्ले में सीमेंट कांक्रीट रोड का निर्माण भी शामिल है।
डुढैल वाली माता मंदिर के पास 5,09,264 रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण होगा, हीरा भूमिया प्रांगण में 9,39,693 रुपये की लागत से हॉल तैयार किया जाएगा, और श्री पंचमुखी महादेव मंदिर के पास 6,52,332 रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण होगा।
जगनापुरा नं 01 में 4,85,260 रुपये की लागत से सीमेंट कांक्रीट रोड और नाली का निर्माण, वार्ड क्रमांक 06 में 9,39,693 रुपये की लागत से सत्यनारायण के चबूतरे पर सामुदायिक भवन निर्माण तथा जहांगीर कटरा में 7,42,222 रुपये की लागत से उचाडिया बाबा मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया जाएगा।












