वेलिंगटन, 24 मार्च।
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए तेज गेंदबाज केयली नाइट को पहली बार टीम में शामिल किया है। यह उनका पहला महिला वनडे कॉल-अप है।
केयली नाइट ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3-0 से जीती गई टी20 सीरीज में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने दो मैचों में दो विकेट लिए। वह 2023 अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा रह चुकी हैं।
घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें यह अवसर दिलाया। 2025/26 सुपर स्मैश में नॉर्दर्न ब्रेव के लिए खेलते हुए उन्होंने 10 विकेट लिए और टीम की संयुक्त रूप से दूसरी सबसे सफल गेंदबाज रहीं। 50 ओवर के प्रारूप में भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा, हैलीबर्टन जॉनस्टोन शील्ड में 17 विकेट लेकर टीम को पहला खिताब दिलाया।
न्यूजीलैंड की मुख्य कोच बेन सॉयर ने नाइट के चयन पर खुशी जताई और कहा कि उनके पास अच्छी गति और नियंत्रण है। उनकी शॉर्ट बॉल बल्लेबाजों के लिए चुनौती बनती है। उन्होंने घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के आधार पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने की क्षमता होने की बात कही।
टीम में सुजी बेट्स, फ्लोरा डेवोनशायर और जॉर्जिया प्लिमर की चोट के बाद वापसी हुई है, जबकि एमा मैकलियोड, पॉली इंग्लिस और बेला जेम्स को बाहर किया गया। केयली नाइट ने मौली पेनफोल्ड की जगह ली है।
न्यूजीलैंड टीम वर्तमान में टी20 सीरीज में 3-1 से आगे है, आखिरी मैच 25 मार्च को खेला जाएगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज 29 मार्च से शुरू होगी।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम: मेलि केर (कप्तान), सुजी बेट्स, फ्लोरा डेवोनशायर, इज़ी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, जेस केर, केयली नाइट, रोजमेरी मायर, नेन्सी पटेल, जॉर्जिया प्लिमर और इज़ी शार्प।












