पश्चिम बंगाल
27 Mar, 2026

कोलकाता में शराब और जुआ विवाद ने लिया खतरनाक रूप

कोलकाता के बाघा जतिन क्षेत्र में हुई राजनीतिक टकराव और फायरिंग में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की मौत, चुनाव आयोग ने इस मामले में पुलिस से पूरी जांच रिपोर्ट मांगी है, वहीं दक्षिण 24 परगना जिले में भी राजनीतिक संघर्ष की घटनाएँ हुईं।

कोलकाता, 27 मार्च

चुनाव आयोग ने कोलकाता के बाघा जतिन इलाके में हुई गोलीबारी की घटना पर कड़ा रुख अपनाया है और कोलकाता पुलिस से पूरी जांच रिपोर्ट तलब की है। इस घटना में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल डे (36) की मौत हो गई, जबकि जीत मुखर्जी नामक एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ।

चुनाव आयोग ने इस मामले में स्थानीय पुलिस की कार्रवाई और घटनास्थल पर उठाए गए कदमों की जानकारी भी मांगी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार देर रात उस समय हुई जब दो गुटों के बीच एक मकान की छत पर विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद लोग कथित रूप से शराब का सेवन कर रहे थे, तभी अचानक गोलीबारी शुरू हो गई।

पुलिस ने अब तक चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दीप रॉय, विधान बनर्जी, राजा बनिक और जयंत घोष के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि विवाद जुए के पैसे के बंटवारे को लेकर हुआ था। सभी आरोपित स्थानीय तृणमूल कांग्रेस से जुड़े बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, राहुल डे और जीत मुखर्जी पहले से एक-दूसरे को जानते थे, हालांकि लंबे समय से उनके बीच संपर्क नहीं था। बुधवार रात जीत मुखर्जी के घर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें राहुल डे भी उपस्थित थे। इसके बाद सभी लोग छत पर एकत्र हुए, जहां कथित रूप से शराब का सेवन हो रहा था।

रात करीब 12.30 बजे आसपास के लोगों ने गोलियों की आवाज सुनी। करीब तीन राउंड फायरिंग हुई। गोलीबारी के बाद छत पर मौजूद अन्य लोग मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी राहुल डे के परिवार तक एक व्यक्ति के माध्यम से पहुंची।

इसी बीच, चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती इलाके में दिन के समय दो राजनीतिक गुटों के बीच हुई झड़पों की भी रिपोर्ट मांगी है। इस झड़प के बाद केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया और इलाके में फ्लैग मार्च किया गया, ताकि स्थानीय लोगों में फैले डर को कम किया जा सके। झड़प में स्थानीय थाने के एक उप-निरीक्षक के गंभीर रूप से घायल होने की भी जानकारी मिली है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।