क्रिकेट
13 Mar, 2026

7वीं डेफ क्रिकेट चैंपियनशिप में नॉर्थ और वेस्ट जोन ने जमाया जलवा

इंदौर में 7वीं वन डे नेशनल डेफ क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन नॉर्थ और वेस्ट जोन ने शानदार प्रदर्शन किया, हिलाल वानी और विराज कोलते रहे स्टार खिलाड़ी।

इंदौर, 13 मार्च।

इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (IDCA) की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 में शुक्रवार को दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दर्शकों को रोमांचक मुकाबलों से मंत्रमुग्ध कर दिया। द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के मैदानों पर दिनभर खेले गए मुकाबलों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सहयोग से किया गया।

दूसरे दिन के मुकाबलों में नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन की टीमों ने अपनी जीत से सभी का ध्यान खींचा और अपनी दावेदारी मजबूत की।

पहले मैच में ईस्ट जोन ने टॉस हारकर बल्लेबाजी की और नॉर्थ जोन की कसी गेंदबाजी के सामने 36.4 ओवर में 128 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। नॉर्थ जोन ने लक्ष्य 17.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की। हिलाल वानी ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया, गेंदबाजी में 7 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए और बल्लेबाजी में 34 गेंदों पर नाबाद 54 रन* बनाकर पाँच चौके और तीन छक्के लगाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में सेंट्रल जोन ने 31.3 ओवर में 141 रन बनाकर ऑल आउट हुई। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट जोन ने केवल 16 ओवर में 1 विकेट खोकर 9 विकेट से जीत हासिल की। विराज कोलते ने गेंदबाजी में 35 रन देकर 4 विकेट और बल्लेबाजी में 47 गेंदों पर नाबाद 75 रन* बनाकर दस चौके और तीन छक्के जड़े। उन्हें भी प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

डेफ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और एशियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त यह चैंपियनशिप और रोमांचक होती जा रही है। कल के मुकाबलों में टीमें जीत की रफ्तार बनाए रखने और खिताब की दौड़ में आगे बढ़ने के लिए मैदान में उतरेंगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैंक ऑफ अमेरिका ने एपस्टीन पीड़ितों के लिए 72.5 मिलियन डॉलर का निपटान किया

बैंक ऑफ अमेरिका ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े सेक्स क्राइम के पीड़ितों के साथ $72.5 मिलियन का समझौता किया, जिसमें करीब 75 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रम्प के मजाक और सैन्य विवाद से स्टारमर-यूएस रिश्ते संकट में

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा स्टारमर का मजाक उड़ाने और ब्रिटेन की सैन्य नीति पर हमला करने के बाद यूके और अमेरिका के संबंध गहरे संकट में हैं और सुधार मुश्किल प्रतीत होता है।