Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अफ़्रीका
02 Apr, 2026

लामिछाने ने पूर्व अधिकारियों से मांगा इस्तीफा, बदलाव की प्रक्रिया शुरू

नेपाल के राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी अध्यक्ष रवि लामिछाने ने संसद की पहली बैठक में पूर्व सरकार में नियुक्त सभी अधिकारियों से स्वेच्छा से इस्तीफा देने का आग्रह किया और बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी।

आरएसपी अध्यक्ष रवि लामिछाने ने संसद की पहली बैठक में पूर्व सरकार में नियुक्त अधिकारियों से मांगा इस्तीफाकाठमांडू, 02 अप्रैल (हि.स.)। नेपाल में सत्तारूढ़ दल राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने संसद की पहली बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सरकार द्वारा सार्वजनिक पदों पर नियुक्ति पाने वाले सभी पदाधिकारियों से इस्तीफा देने का आग्रह किया है।गुरुवार को प्रतिनिधि सभा की पहली बैठक को संबोधित करते हुए लामिछाने ने सार्वजनिक सेवा और विभिन्न निकायों में पूर्व सरकार में नियुक्त पदाधिकारियों से स्वेच्छा से पद छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सेवा और निकायों के पदाधिकारी स्वेच्छा से मार्ग प्रशस्त करें।लामिछाने ने यह भी कहा कि हम पर चौबीसों घंटे निगरानी रखें।उन्हें संसद में बोलने के लिए 25 मिनट का समय दिया गया था। उन्होंने कहा कि जनता ने सिंहदरबार को सिर्फ चलाने के लिए नहीं, बल्कि बदलने के लिए मत दिया है। यह जनादेश सिंहदरबार को चलाने के लिए नहीं, बल्कि बदलने के लिए है। हमने बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार को काम शुरू करने के लिए 100 दिनों की जरूरत नहीं है। हमें ‘हनीमून पीरियड’ की जरूरत नहीं है, हम काम शुरू कर चुके हैं।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़