Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
ओडिशा
09 May, 2026

शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने पर ओडिशा नेताओं ने दी बधाई

ओडिशा के मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को शपथ ग्रहण पर बधाई देते हुए उनके कार्यकाल में विकास और सुशासन की शुभकामनाएं दीं।

भुवनेश्वर 09 मई।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी तथा विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर शुभेंदु अधिकारी को शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की हैं। दोनों नेताओं ने अपने-अपने संदेशों के माध्यम से उनके कार्यकाल के लिए सकारात्मक अपेक्षाएं व्यक्त की हैं।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया पर साझा संदेश में शुभेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके सक्रिय नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में पश्चिम बंगाल प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण आधारित सुशासन के नए चरण में प्रवेश करेगा।

उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में राज्य में व्यापक विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा जनता के लिए नए अवसरों का सृजन होगा। साथ ही उन्होंने नवगठित सरकार के सफल और प्रभावी कार्यकाल की कामना भी की।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने भी शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

नवीन पटनायक ने राज्य सरकार के लिए जनता के कल्याण और समग्र विकास की दिशा में सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़