Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हॉलीवुड
20 May, 2026

कान्स 2026 में अदिति राव हैदरी का सादगीभरा जलवा, रेड कार्पेट पर छाईं

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर अपने सादगीपूर्ण और आकर्षक लुक से सबका ध्यान खींचा, जहां उनका स्टाइल और अभिनय दोनों ही अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्चा में रहे।

कान्स, 20 मई ।

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने अपने बेहद सादगीभरे और आकर्षक अंदाज से सभी का ध्यान आकर्षित किया है। रेड कार्पेट पर वह क्रीम रंग की स्टाइलिश ड्रेस में नजर आईं, जिसमें गले के पास पट्टियों का डिजाइन और नीचे प्लिट्स वाली स्कर्ट शामिल थी।

उनके इस खास लुक को स्टाइलिस्ट सानम रत्नासी ने तैयार किया था, जिसने उन्हें एक अलग और सॉफ्ट एलीगेंस वाला अंदाज दिया। अदिति का यह लुक कान्स में दिखने वाले पारंपरिक ग्लैमर और भारी-भरकम फैशन से बिल्कुल अलग माना जा रहा है।

अपने लुक को और प्रभावशाली बनाने के लिए उन्होंने बोल्ड डिजाइन वाले गहनों का चयन किया, जिसने उनकी सादगी में एक खास निखार जोड़ दिया। इससे पहले भी कान्स में उनका एक अलग अंदाज सामने आया था, जहां वह चमकीले हरे रंग के गाउन में रेड कार्पेट पर नजर आई थीं। दोनों ही लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे हैं।

फिल्मों की बात करें तो अदिति राव हैदरी हाल ही में साइलेंट फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ में नजर आई थीं, जिसमें बिना संवाद के उनके अभिनय की काफी सराहना हुई थी। कान्स में उनकी उपस्थिति ने एक बार फिर भारतीय सिनेमा और फैशन को अंतरराष्ट्रीय मंच पर खास पहचान दिलाई है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़