Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
तमिलनाडु
28 May, 2026

दिल्ली दौरे में कांग्रेस नेताओं से नहीं मिले तमिलनाडु सीएम विजय, अगली यात्रा में मुलाकात तय

तमिलनाडु मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पहली दिल्ली यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं से मुलाकात न होने पर उठे सवालों के बीच एम. क्रिस्टोफर तिलक ने स्पष्ट किया कि अगली यात्रा में राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात तय है।

नई दिल्ली, 28 मई।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के हालिया दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात के बाद उनके कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात न होने को लेकर उठ रहे सवालों पर राज्यसभा सदस्य एम. क्रिस्टोफर तिलक ने स्थिति स्पष्ट की है कि मुख्यमंत्री जल्द ही दोबारा दिल्ली आकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे।

सीएम विजय मुख्यमंत्री बनने के बाद बुधवार 27 मई को पहली बार दिल्ली पहुंचे थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री से भेंट की और इसके बाद गुरुवार सुबह चेन्नई के लिए रवाना हो गए। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित किसी भी कांग्रेस नेता से मुलाकात नहीं होने पर राजनीतिक अटकलें शुरू हो गई थीं।

इन अटकलों को समाप्त करते हुए एम. क्रिस्टोफर तिलक ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व कर्नाटक और झारखंड से जुड़े मामलों में व्यस्त था, जिसके कारण यह मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा पूरी तरह आधिकारिक थी और समयाभाव की वजह से कांग्रेस नेताओं से बैठक टल गई।

तिलक ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विजय ने अपनी इस दिल्ली यात्रा में प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद चेन्नई लौटने का निर्णय लिया और अब अगली यात्रा के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से निश्चित रूप से भेंट होगी।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे निपटा लें। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

19° / 29°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़