Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हॉकी
29 May, 2026

अंडर-18 एशिया कप: भारतीय टीम का धमाकेदार आगाज, कजाखस्तान को 13-0 से रौंदा

अंडर-18 एशिया कप में भारतीय हॉकी टीम ने कजाखस्तान के खिलाफ 13-0 की बड़ी जीत दर्ज की है। कप्तान केतन कुशवाहा की हैट्रिक और पूरी टीम के शानदार समन्वय से भारत ने टूर्नामेंट में अपनी धाक जमा दी है।

काकामिगाहारा (जापान), 29 मई।

भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप में अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। शुक्रवार को पूल-ए के एकतरफा मुकाबले में भारतीय टीम ने कजाखस्तान को 13-0 के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। इस जीत में कप्तान केतन कुशवाहा का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा, जिन्होंने शानदार हैट्रिक जमाई। अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला 31 मई को मेजबान जापान से होगा।

मैच की शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ियों ने कजाखस्तान पर पूरी तरह दबाव बनाए रखा। खेल के 12वें मिनट में शाहरुख अली ने पहला गोल दागकर बढ़त दिलाई, जिसके बाद भारतीय टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। प्रहलाद राजभर, आशीष तानी पूर्ति, अंश बहुत्रा और शाहरुख अली ने मैच के दौरान दो-दो गोल किए, जबकि गाजी खान और आकाश दीप ने एक-एक गोल का योगदान दिया।

मैच के हर क्वार्टर में भारतीय टीम ने कजाखस्तान की रक्षापंक्ति को छकाया। दूसरे क्वार्टर में कप्तान केतन कुशवाहा और गाजी खान ने स्कोर 4-0 तक पहुंचाया। हाफ टाइम तक भारत 6-0 से आगे था। तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम का आक्रामक अंदाज चरम पर रहा, जिसमें अंश बहुत्रा और आशीष तानी पूर्ति के साथ कप्तान केतन कुशवाहा ने लगातार गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की और टीम को 11-0 की मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

अंतिम क्वार्टर में आकाश दीप और प्रहलाद राजभर ने एक-एक गोल और जोड़कर भारत की 13-0 की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित की। पूरे मैच के दौरान कजाखस्तान की टीम भारतीय आक्रामकता का सामना करने में पूरी तरह विफल रही।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़