Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
तमिलनाडु
29 May, 2026

तिरुचेंदूर: मुरुगन मंदिर में दर्शन के नाम पर अवैध वसूली का भंडाफोड़, मंत्री ने श्रद्धालु बनकर पुजारियों को रंगे हाथ पकड़ा

मुरुगन मंदिर में शीघ्र दर्शन के नाम पर हो रही अवैध वसूली के खिलाफ मंत्री एस. रमेश ने औचक निरीक्षण कर पुजारियों को रंगे हाथ पकड़ा। मंदिर प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।

तिरुचेंदूर, 29 मई।

तमिलनाडु के तिरुचेंदूर स्थित प्रसिद्ध मुरुगन मंदिर में शीघ्र दर्शन के नाम पर चल रही अवैध वसूली का खुलासा हुआ है। राज्य के हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के मंत्री एस. रमेश ने खुद एक आम श्रद्धालु का वेश धारण कर औचक निरीक्षण किया और भ्रष्ट पुजारियों को रंगे हाथ पकड़ा।

निरीक्षण के दौरान, मंदिर के कुछ पुजारियों ने मंत्री से विशेष रास्ते से शीघ्र दर्शन कराने के एवज में चार हजार रुपये की मांग की। मंत्री ने जाल बिछाते हुए तुरंत ऑनलाइन माध्यम से चार हजार रुपये का भुगतान कर पुख्ता सबूत जुटा लिया। पैसे लेते ही मंत्री ने संबंधित पुजारियों को मौके पर ही पकड़ लिया, जिसके बाद उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखित में माफी मांगी।

मंदिर प्रशासन में व्याप्त अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए मंत्री रमेश ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर में पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर चेन्नई निवासी शण्मुगराजन ने मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ में जनहित याचिका दायर की थी। उच्च न्यायालय ने भी इसे धर्मार्थ विभाग और मंदिर प्रशासन की जिम्मेदारी बताते हुए अवैध वसूली करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल पुलिस कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सवेरे निपटा लें। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। शुभांक-3-6-8

आज का मौसम

भोपाल

19° / 29°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़