Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
पंजाब
24 Jun, 2026

पुलिस पर टिप्पणी के मामले में रवनीत बिट्टू को धार्मिक सजा, आयोग ने सुनाया फैसला

पंजाब अनुसूचित जाति आयोग ने पुलिस के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी करने के मामले में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को चार धार्मिक स्थलों पर जाकर माथा टेकने की सजा सुनाई है।

चंडीगढ़, 24 जून।

पंजाब अनुसूचित जाति आयोग ने पुलिस अधिकारियों पर की गई विवादास्पद टिप्पणी के मामले में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को धार्मिक दंड सुनाया है। बुधवार को आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी के समक्ष पेश हुए बिट्टू ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि उनके शब्द कानूनी रूप से अनुचित थे, जिसके लिए वे पहले ही सार्वजनिक माफी मांग चुके हैं।

सुनवाई के दौरान बिट्टू ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पुलिस द्वारा उनके ओएसडी को हिरासत में लिए जाने और उनके साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद तनावपूर्ण माहौल में वे भावुक हो गए थे। इसी आवेश में उनसे कुछ आपत्तिजनक शब्द निकल गए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।

आयोग ने उनके तर्कों पर गौर करने के बाद उन्हें चार पवित्र स्थलों पर माथा टेकने का निर्देश दिया है। धार्मिक सजा के तौर पर बिट्टू को श्री दरबार साहिब, डेरा ब्रह्मदास (फिल्लौर), भगवान वाल्मीकि डेरा (रामतीर्थ, अमृतसर) और डेरा सचखंड बल्लां जाना होगा। वहां वे माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में आयोग ने पहले भी उन्हें दो बार समन जारी किया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हो पाए थे। अंततः बुधवार को वकीलों के साथ पेश होने के बाद मामले का निपटारा किया गया। मंत्री ने आयोग के फैसले का सम्मान करते हुए धार्मिक अनुष्ठान पूरा करने की सहमति व्यक्त की है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़