Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
शिक्षा
26 Jun, 2026

नीट यूजी री-एग्जाम: आंसर की पर चुनौती और बैंक विवरण अपडेट करने का मौका

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी री-एग्जाम की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने और रिफंड के लिए बैंक विवरण अपडेट करने की सुविधा शुरू कर दी है।

नई दिल्ली, 26 जून।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी की री-एग्जामिनेशन से जुड़ी प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जो परीक्षार्थी 21 जून को आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं।

आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। यह प्रक्रिया 28 जून तक खुली रहेगी। यदि छात्र द्वारा दी गई चुनौती सही साबित होती है, तो संबंधित शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही, एजेंसी ने फीस रिफंड के लिए भी पोर्टल शुरू कर दिया है। जिन छात्रों ने परीक्षा दी है, उन्हें अपने बैंक अकाउंट विवरण अपडेट करने का मौका दिया गया है। इसकी अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़