Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
शिक्षा
29 Jun, 2026

सीबीएसई ने 10वीं के छात्रों को त्रि-भाषा नीति के नियमों से दी बड़ी राहत

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने त्रि-भाषा नीति में बदलाव करते हुए वर्तमान 10वीं बैच के साथ-साथ निचली कक्षाओं के छात्रों को भी बड़ी राहत प्रदान की है।

नई दिल्ली, 29 जून।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने त्रि-भाषा नीति को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की है। बोर्ड के बयान के अनुसार, मौजूदा कक्षा 10वीं के छात्रों को इस नई भाषा नीति का पालन नहीं करना होगा।

इसके साथ ही, बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में कक्षा 7वीं, 8वीं और 9वीं में पढ़ रहे छात्रों को भी 10वीं में पहुंचने पर तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी।

बोर्ड ने जानकारी दी है कि जो छात्र अभी 7वीं, 8वीं और 9वीं में दो विदेशी भाषाएं पढ़ रहे हैं, वे उन्हें जारी रख सकेंगे। साथ ही उन्हें एक अतिरिक्त भारतीय भाषा का अध्ययन करना होगा।

सीबीएसई ने यह भी कहा है कि इन कक्षाओं के लिए ग्रेड के अनुसार आवश्यक संसाधन सामग्री एक तय समय सीमा के भीतर छात्रों को उपलब्ध करा दी जाएगी।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़