Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
एशिया-प्रशांत
10 Jul, 2026

जापान और ताइवान पर शक्तिशाली टाइफून बावी का खतरा, हाई अलर्ट जारी

जापान के दक्षिण-पश्चिमी द्वीपों और ताइवान की ओर बढ़ते शक्तिशाली टाइफून बावी के कारण प्रशासन ने भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है।

टोक्यो, 10 जुलाई।

जापान के दक्षिण-पश्चिमी द्वीप समूह पर शक्तिशाली टाइफून बावी का खतरा मंडरा रहा है। इस चक्रवाती तूफान के चलते प्रशासन ने मूसलाधार बारिश, तेज हवाओं और भूस्खलन की चेतावनी जारी कर दी है।

बावी तूफान स किशिमा द्वीपों के बेहद करीब पहुंच चुका है, जिसकी गति 162 किलोमीटर प्रति घंटा आंकी गई है। स्थानीय लोगों ने एहतियात के तौर पर खिड़कियों को टेप से बंद कर दिया है और अपने घरों के बाहर सुरक्षा जाल लगा लिए हैं।

क्षेत्र में हवाई सेवाओं पर भारी असर पड़ा है और कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। ईशिगाकी द्वीप पर निवासी आवश्यक वस्तुओं का स्टॉक करने में जुटे हैं, जिससे सुपरमार्केट की अलमारियां खाली हो गई हैं।

पड़ोसी देश ताइवान में भी तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहां वित्तीय बाजार बंद कर दिए गए हैं और 1,000 से अधिक लोगों को पहाड़ी इलाकों से सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

ताइवानी प्रशासन ने राहत कार्यों के लिए करीब 29,000 सैन्य कर्मियों को तैनात किया है। राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। यह तूफान शनिवार देर रात चीन के वेंझू शहर में दस्तक दे सकता है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़