Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हिमाचल प्रदेश
13 Jul, 2026

शिमला नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे तहबाजारी, जताया विरोध

शिमला में नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान से प्रभावित तहबाजारियों ने रोजगार की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है।

शिमला, 13 जुलाई।

राजधानी शिमला में नगर निगम द्वारा अवैध तहबाजारियों के खिलाफ जारी अभियान के विरोध में सोमवार को भारी आक्रोश देखने को मिला। सीटू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में तहबाजारियों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर निगम प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नौ दिनों से काम बंद होने के कारण उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है।

निगम की टीमें पिछले कुछ दिनों से लक्कड़ बाजार, लोअर बाजार और मॉल रोड के आसपास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही हैं। यूनियन अध्यक्ष पवन शर्मा ने आरोप लगाया कि निगम की टीमें बिना किसी पूर्व सूचना के मौके पर पहुंच रही हैं और गरीबों का सामान जब्त कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अवैध कब्जे के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन उन्हें काम करने के लिए उचित स्थान चाहिए।

यूनियन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ने वैकल्पिक व्यवस्था की मांग दोहराते हुए सुझाव दिया कि प्रशासन उन्हें सब्जी मंडी के नए कॉम्प्लेक्स या पुरानी तिब्बती मार्केट में जगह दे तो वे वहां जाने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कार्रवाई केवल स्थानीय कार्डधारी लोगों पर की जा रही है, जबकि बाहरी लोगों को अनदेखा किया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई और रोजगार के लिए जगह नहीं दी गई, तो वे अपने आंदोलन को और उग्र करेंगे। वर्तमान में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रहा है, लेकिन प्रशासन के रुख को देखते हुए यूनियन ने कड़े तेवर अपना लिए हैं।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़