Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
ओडिशा
01 Aug, 2026

ओडिशा में ‘कैच द रेन’ अभियान से 905 जल संचयन संरचनाएं और 98 तालाब पुनर्जीवित

‘कैच द रेन 2026’ अभियान के तहत ओडिशा में 968 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए और 905 जल संचयन संरचनाओं के साथ 98 पारंपरिक तालाबों का जीर्णोद्धार किया गया।

ओडिशा, 1 अगस्त।

केंद्र सरकार के ‘कैच द रेन 2026’ अभियान के अंतर्गत ओडिशा में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अब तक 968 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। राज्य में 905 वर्षा जल संचयन एवं भूजल पुनर्भरण संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही 98 पारंपरिक तालाबों का जीर्णोद्धार भी पूरा किया गया है।

अभियान के तहत प्रदेश में 849 छत आधारित वर्षा जल संचयन प्रणालियां और 56 रिचार्ज शाफ्ट तैयार किए गए हैं। इनमें जाजपुर में 45, केंद्रपाड़ा में 10 और सुंदरगढ़ में एक रिचार्ज शाफ्ट शामिल है। वहीं छत आधारित प्रणालियों में कटक में 62, संबलपुर में 54, सुंदरगढ़ में 53, केंद्रपाड़ा में 48, झारसुगुड़ा में 25, बरगढ़ में 16, पुरी में 13, नयागढ़ में 12, अंगुल में 10, नबरंगपुर में 7 और बलांगीर में 4 इकाइयां बनाई गई हैं।

जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से खोरधा जिले में सबसे अधिक 230 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं गंजाम जिले में 330 छत आधारित वर्षा जल संचयन प्रणालियां स्थापित की गईं। पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण के तहत राज्य के सभी 30 जिलों में 98 तालाबों की सफाई, गाद हटाने और नवीनीकरण का कार्य किया गया है। इससे वर्षा जल के बेहतर संचयन के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई और जल उपलब्धता को मजबूती मिली है।

अभियान के दौरान राज्यभर में नुक्कड़ नाटक, लोक प्रदर्शन और सामुदायिक संवाद जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया गया। अंगुल में 124, मयूरभंज में 60, नयागढ़ और पुरी में 50-50 तथा गंजाम में 20 जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों को भूजल विज्ञान, जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक कर सकें।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़