Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
रुस
01 Aug, 2026

रूस के मिसाइल-ड्रोन हमले में कीव में नौ की मौत, 22 घायल

रूस के रातभर चले मिसाइल और ड्रोन हमले में कीव में नौ लोगों की मौत हुई, 22 घायल हुए और कई इमारतों समेत अन्य ढांचों को नुकसान पहुंचा।

कीव, 01 अगस्त।

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने रातभर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से बड़ा हमला किया। इस हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हुए। यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवा के अनुसार, हमले के दौरान गिरे मलबे से सोलोमियांस्की जिले में स्थित पांच मंजिला रिहायशी इमारत क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे वहां आग लग गई।

बचाव दल ने इमारत की ऊपरी मंजिलों से 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सोलोमियांस्की जिले में इस हमले में दो लोगों की जान गई और आठ अन्य घायल हुए।

वहीं, कीव के दारनित्स्की जिले में हमले के कारण सात लोगों की मौत हुई और 14 अन्य घायल हो गए। हमले से कई स्थानों पर आग लग गई तथा रिहायशी इमारतों, वाहनों, प्रशासनिक कार्यालयों और अन्य गैर-आवासीय ढांचों को नुकसान पहुंचा।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने इसी सप्ताह वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई अपनी मुलाकात पर चर्चा की, जिसे उन्होंने सकारात्मक और उपयोगी बताया। यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब दो दिन पहले भी रूस के बड़े मिसाइल और ड्रोन हमले में 10 नागरिकों की मौत हुई थी और 50 से अधिक लोग घायल हुए थे।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़