Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अन्य राज्य
03 Aug, 2026

हैदराबाद में चार-पांच अगस्त को ब्रिक्स भ्रष्टाचार विरोधी कार्य समूह की बैठक

हैदराबाद में चार और पांच अगस्त को होने वाली ब्रिक्स भ्रष्टाचार विरोधी कार्य समूह की बैठक में एसेट रिकवरी, सीमा पार भ्रष्टाचार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा होगी।

हैदराबाद, 03 अगस्त।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में चार और पांच अगस्त को ब्रिक्स भ्रष्टाचार विरोधी कार्य समूह (एसीडब्ल्यूजी) और ब्रिक्स एक्सपर्ट नेटवर्क ऑन एसेट रिकवरी की दूसरी बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक का आयोजन भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की ओर से किया जा रहा है।

यह बैठक भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता की थीम 'लचीलापन, नवाचार, सहयोग एवं स्थिरता के लिए निर्माण' के अनुरूप आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सहयोग को और सशक्त बनाना है।

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अनुसार, बैठक का उद्घाटन कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की सचिव रचना शाह करेंगी। इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के अलावा वरिष्ठ नीति निर्माता, विशेषज्ञ, चिकित्सक तथा भ्रष्टाचार विरोधी और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

बैठक के दौरान एसेट रिकवरी, सीमा पार भ्रष्टाचार से निपटने और शासन व्यवस्था में पारदर्शिता तथा जवाबदेही को मजबूत करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सदस्य देश इन क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा करेंगे।

इसके अलावा भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में वांछित भगोड़े अपराधियों का पता लगाने के लिए अनौपचारिक सहयोग को मजबूत करने और प्रत्यर्पण संबंधी कार्यवाहियों को प्रभावी बनाने पर भी विशेष रूप से मंथन किया जाएगा।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़