Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
शिक्षा
05 Aug, 2026

नीट यूजी काउंसलिंग का पहला चरण आज से, पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के पहले चरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू होगा और 17 अगस्त को सीट आवंटन का परिणाम घोषित किया जाएगा।

नई दिल्ली, 05 अगस्त।

नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के पहले चरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण बुधवार से शुरू होगा। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी के जारी कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी 12 अगस्त दोपहर 3 बजे तक पंजीकरण और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

उम्मीदवार 6 अगस्त से 13 अगस्त तक अपनी पसंद के संस्थानों और पाठ्यक्रमों का चयन कर सकेंगे। चॉइस लॉकिंग की सुविधा 12 और 13 अगस्त के दौरान उपलब्ध रहेगी, ताकि अभ्यर्थी अपने अंतिम विकल्प सुरक्षित कर सकें।

पहले चरण की सीट आवंटन प्रक्रिया 13 अगस्त से 16 अगस्त तक संचालित की जाएगी। इसके बाद 17 अगस्त को पहले चरण का परिणाम घोषित किया जाएगा।

जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित होगी, उन्हें 18 अगस्त से 22 अगस्त के बीच संबंधित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद 23 अगस्त को भाग लेने वाले संस्थान प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों और विवरण का सत्यापन करेंगे।

काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एमसीसी पोर्टल पर पंजीकरण, विकल्प भरने और सीट आवंटन की प्रक्रिया समझाने वाले चरणबद्ध वीडियो भी जारी किए हैं।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़