Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मणिपुर
15 Jul, 2026

मणिपुर के सेनापति में हिंसक प्रदर्शन, असम राइफल्स के वाहन किए गए आग के हवाले

मणिपुर के सेनापति जिले में ओकलोंग क्षेत्र में सुरक्षा बलों और स्थानीय लोगों के बीच टकराव की अफवाह के बाद प्रदर्शनकारी भीड़ ने असम राइफल्स के वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की।

इंफाल, 15 जुलाई।

मणिपुर के सेनापति जिले में हालात उस वक्त तनावपूर्ण हो गए जब एक हिंसक भीड़ ने असम राइफल्स के बेस को निशाना बनाया। ओकलोंग गांव में सुरक्षा बलों और एक स्थानीय समूह के बीच कथित टकराव की सोशल मीडिया पर फैली खबरों के बाद यह बवाल शुरू हुआ।

प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में सेनापति के ट्रैफिक प्वाइंट पर जमा हो गए और सुरक्षा बलों के वापस जाने की मांग को लेकर बेस की ओर बढ़ गए। इस दौरान भीड़ ने आपा खो दिया और जमकर तोड़फोड़ व आगजनी की।

प्रदर्शनकारियों ने एक कार और पास में बने प्रतीक्षा केंद्र को फूंक दिया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब सुरक्षा बल वहां से हट रहे थे। इस दौरान भीड़ ने वाहनों पर हमला करते हुए असम राइफल्स के एक ट्रक को पलट दिया और दो जिप्सियों को आग के हवाले कर दिया।

हालात को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। फिलहाल, किसी के हताहत होने या नुकसान के सटीक आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन इलाके में तनाव बरकरार है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़