Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
गुजरात
24 Jul, 2026

नाले में गिरी कार, एक परिवार के चार लोगों की मौत

लगातार हो रही भारी बारिश के बीच खेड़ा जिले में नाले में कार गिरने से अहमदाबाद के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और दो घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

खेड़ा, 24 जुलाई।

गुजरात के खेड़ा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मातर के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खेड़ा–मातर हाईवे पर मोतीपुरा गांव के पास अहमदाबाद के एक ही परिवार की कार पानी से भरे नाले में अनियंत्रित होकर जा गिरी। कार में छह लोग सवार थे। इनमें चार लोगों की मौत हो गई और दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार मोतीपुरा गांव के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान बारिश के चलते पानी से लबालब भरे नाले में वाहन गिर गया। तेज बहाव के कारण कार पलट गई और पानी के साथ बहने लगी। इससे कार में सवार सभी लोग उसके भीतर फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और प्रशासन को जानकारी दी। इसके बाद खेड़ा के नायब कलेक्टर सूरज बारोट, मातर मामलतदार तथा खेड़ा फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। लंबे रेस्क्यू अभियान के बाद फायर ब्रिगेड ने कार से दो लोगों को जीवित बाहर निकाला।

घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से खेड़ा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

बचाव कार्य के दौरान कार में फंसे अन्य लोगों की तलाश की गई। काफी मशक्कत के बाद चार शव बरामद किए गए। हादसे में अहमदाबाद के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

प्रारंभिक जांच में लगातार हो रही बारिश, सड़क पर जलभराव और कम दृश्यता को दुर्घटना का संभावित कारण माना गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन मृतकों के परिजनों को सूचना देने के साथ हादसे के सटीक कारणों की भी पड़ताल कर रहा है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़