Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
झारखंड
10 Aug, 2026

जेपीएससी गड़बड़ी मामले में पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य से सीआईडी की पूछताछ

जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच के बीच पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य समन पर रांची स्थित सीआईडी कार्यालय पहुंचीं।

रांची, 10 अगस्त।

झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले की जांच के बीच आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य सोमवार को सीआईडी कार्यालय पहुंचीं। उन्हें जांच एजेंसी की ओर से पूछताछ के लिए समन जारी किया गया था।

सीआईडी इस मामले में परीक्षा प्रक्रिया और कथित अनियमितताओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है। इसी सिलसिले में पूर्व सदस्य से भी कई बिंदुओं पर जानकारी ली जा रही है।

बताया गया है कि आयोग के तीनों सदस्यों को सीआईडी की ओर से समन भेजा गया था। समन मिलने के बाद तीनों सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब जांच के तहत उनसे परीक्षा से जुड़ी प्रक्रिया और कथित गड़बड़ियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच सीआईडी कर रही है। जांच के दौरान आयोग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा चुकी है।

इसी क्रम में पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य को सोमवार को सीआईडी कार्यालय बुलाया गया। यहां उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़