Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
महाराष्ट्र
11 Aug, 2026

पुणे-सातारा हाइवे पर भीषण टक्कर, चार युवकों की मौके पर मौत

पुणे-सातारा हाइवे पर शिरवल के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराई, जिसमें चार युवकों की मौत और दो लोग गंभीर घायल हुए।

सातारा (महाराष्ट्र), 11 अगस्त।

पुणे-सातारा हाइवे पर शिरवल के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, युवक कार से पुणे से सातारा की ओर जा रहे थे। रात करीब एक बजे होटल शिवालय के सामने चालक का वाहन पर नियंत्रण अचानक बिगड़ गया।

बेकाबू कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर उसे पार करते हुए विपरीत दिशा वाली लेन में पहुंच गई। इसी दौरान सामने से आ रहे आयशर ट्रक से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए कार के दरवाजे काटने पड़े। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

हादसे में तलेगांव दाभाड़े और मावल क्षेत्र के चार युवकों की मौके पर ही जान चली गई। मृतकों की पहचान वेदांत वारिंगे, सोनलिंग ठाकुर, आदित्य गरुड़ और निखिल राउत के रूप में हुई है।

सूचना मिलने के बाद हाइवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया और हाइवे पर यातायात को दोबारा व्यवस्थित किया गया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों का उपचार जारी है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़