Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
महाराष्ट्र
12 Aug, 2026

मुंबई के विले पार्ले में इमारत की 11वीं मंजिल पर आग, दो की मौत और चार घायल

मुंबई के विले पार्ले पश्चिम में 12 मंजिला इमारत की 11वीं मंजिल पर लगी आग में एक महिला और बच्चे की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हुए।

मुंबई, 12 अगस्त।

मुंबई के विले पार्ले में मंगलवार रात एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। घटना विले पार्ले पश्चिम स्थित भूतल सहित 12 मंजिला इमारत की 11वीं मंजिल पर हुई।

आग की सूचना रात करीब 10 बजे मुंबई अग्निशमन दल नियंत्रण कक्ष को मिली। इसके बाद अग्निशमन दल, एंबुलेंस और अन्य संबंधित सेवाओं को तत्काल मौके पर भेजा गया।

हादसे में कुल छह लोग घायल हुए थे। अस्पताल पहुंचने पर एक महिला और एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, घायल चार लोगों की हालत स्थिर बताई गई है।

अग्निशमन दल ने करीब रात 12:25 बजे आग पर काबू पा लिया। घटना को लेकर आगे की जांच जारी है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़