Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
विज्ञान व प्रौद्योगिकी
12 Aug, 2026

27 साल बाद यूरोप में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, भारत में रात के कारण नहीं आएगा नजर

साल का सबसे बड़ा पूर्ण सूर्य ग्रहण 12 अगस्त की रात होगा, जो यूरोप के कई हिस्सों में दिन में अंधेरा करेगा लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा।

12 अगस्त।

श्रावण मास की अमावस्या पर आज साल का सबसे बड़ा पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस दुर्लभ खगोलीय घटना के दौरान दुनिया के कई हिस्सों में दिन के समय अंधेरा छा जाएगा।

यूरोप के लिए यह घटना खास है। वहां 27 साल बाद पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। इससे पहले 1999 में यूरोप में ऐसा नजारा देखा गया था।

भारतीय समय के अनुसार ग्रहण 12 अगस्त की रात 9:04 बजे शुरू होगा और 13 अगस्त की रात 1:27 बजे समाप्त होगा। पूरी अवधि रात में होने के कारण यह सूर्य ग्रहण भारत के किसी भी हिस्से से दिखाई नहीं देगा।

ग्रहण के दौरान चंद्रमा की बड़ी छाया पृथ्वी के विस्तृत हिस्से पर पड़ेगी। पूर्ण ग्रहण का मुख्य मार्ग उत्तरी रूस, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन और पुर्तगाल से होकर गुजरेगा। इन क्षेत्रों में लोग दिन में रात जैसा दृश्य देख सकेंगे।

पूरे यूरोप के अलावा कनाडा और उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। इस खगोलीय घटना को दुनिया की करीब 12 प्रतिशत आबादी प्रत्यक्ष देख सकेगी।

लोगों से ग्रहण को लेकर अंधविश्वासों से दूर रहने और इसे प्राकृतिक खगोलीय घटना के रूप में देखने की अपील की गई है। भारत में खगोल प्रेमी इसे वैज्ञानिक संस्थाओं की ऑनलाइन सीधी प्रसारण सेवा के माध्यम से देख सकेंगे।

इसके 15 दिन बाद 28 अगस्त को आंशिक चंद्रग्रहण होगा। यह घटना भी भारत में दिखाई नहीं देगी। भारत से अगला आंशिक सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027 को देखा जा सकेगा।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़