Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
वाइल्ड लाइफ
12 Aug, 2026

विश्व हाथी दिवस पर बोले यादव, देश में 33 अभयारण्य और 150 हाथी गलियारे

विश्व हाथी दिवस पर भूपेंद्र यादव ने हाथी संरक्षण के लिए देश में 33 अभयारण्यों और 150 वैज्ञानिक रूप से चिन्हित गलियारों की जानकारी दी।

नई दिल्ली, 12 अगस्त।

विश्व हाथी दिवस के अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि हाथियों का संरक्षण भारत के जंगलों, जैव विविधता और पारिस्थितिक विरासत की सुरक्षा से सीधे जुड़ा है। देश में हाथियों के संरक्षण के लिए 14 राज्यों में 33 हाथी अभयारण्य और 150 वैज्ञानिक रूप से चिन्हित गलियारे मौजूद हैं।

यादव ने कहा कि हाथियों की संख्या और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही मानव-हाथी संघर्ष कम करने के लिए भी मजबूत उपाय किए जा रहे हैं, ताकि हाथी आने वाली पीढ़ियों तक अपने प्राकृतिक क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से विचरण कर सकें।

केंद्रीय पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे समृद्ध और विविध प्राकृतिक क्षेत्रों में शामिल है। दुनिया में मौजूद जंगली एशियाई हाथियों की करीब 60 प्रतिशत आबादी भारत में रहती है, इसलिए इनका संरक्षण देश की पारिस्थितिक विरासत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनाए गए हाथी अभयारण्य इनके संरक्षण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। हाथी पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके संरक्षण से प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र को भी मजबूती मिलती है।

उन्होंने बताया कि जंगलों में विचरण के दौरान हाथी दूर-दूर तक बीज फैलाते हैं। इससे नए पौधों के उगने में मदद मिलती है और जंगलों के प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखने में उनका योगदान रहता है।

विश्व हाथी दिवस पर सिंह ने लोगों से इन विशाल वन्यजीवों और उनके प्राकृतिक आवासों की रक्षा के प्रयासों में एकजुट होने की अपील की।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़