Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
उत्तराखंड
28 Aug, 2026

लोहियाहेड में पैदल निकले सीएम धामी, स्थानीय स्टॉल पर चखी टिक्की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय लोगों से संवाद किया और ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश देते हुए रवि के स्टॉल पर टिक्की का स्वाद लिया।

खटीमा, 28 अगस्त।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को लोहियाहेड में पैदल ही स्थानीय लोगों के बीच पहुंचे। ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने के संदेश के साथ उन्होंने स्थानीय कारोबार और स्वरोजगार के प्रति समर्थन जताया। इस दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय रवि के स्टॉल पर रुके और वहां टिक्की का स्वाद लिया।

मुख्यमंत्री को बिना किसी औपचारिकता के आम लोगों के बीच पैदल चलते देखकर स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों में उत्साह नजर आया। उन्होंने स्टॉल संचालक रवि से बातचीत की और उनके कारोबार के बारे में जानकारी ली। धामी ने स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के जरिए अपनी आजीविका चलाने के प्रयास की सराहना भी की।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से बातचीत करते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों और छोटे कारोबार को आगे बढ़ाना सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज की भी भागीदारी जरूरी है। उनके अनुसार ‘वोकल फॉर लोकल’ स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने का माध्यम है।

धामी ने कहा कि स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को प्राथमिकता मिलने से इसका सीधा फायदा स्थानीय कारीगरों, छोटे व्यापारियों, युवाओं और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को मिलता है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होती है और आत्मनिर्भर समाज के साथ आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को भी आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।

मुख्यमंत्री का स्थानीय लोगों के बीच इस तरह सहजता से पहुंचना क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा। नागरिकों और व्यापारियों ने मुख्यमंत्री की सादगी की सराहना की और स्थानीय कारोबार को प्रोत्साहित करने के उनके प्रयासों को सकारात्मक बताया।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़