Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
एशिया-प्रशांत
01 Sep, 2026

बाढ़-भूस्खलन के खतरे से चीन ने नेपाल के दो प्रमुख नाके बंद किए

बाढ़ और भूस्खलन के बढ़ते खतरे के बीच चीन ने नेपाल से जुड़े रसुवागढ़ी और तातोपानी व्यापारिक सीमा नाके अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए।

काठमांडू, 01 सितंबर।

बाढ़ और भूस्खलन के बढ़ते खतरे को देखते हुए चीन ने नेपाल से जुड़े अपने दो प्रमुख व्यापारिक सीमा नाकों रसुवागढ़ी और तातोपानी को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है।

भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने रसुवागढ़ी सीमा क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। टिमुरे बाजार के साथ सीमा शुल्क कार्यालय, आव्रजन कार्यालय और कई अन्य संरचनाएं पूरी तरह ध्वस्त हो गई हैं।

इसी स्थिति के बीच चीन ने नेपाल के साथ व्यापार के लिए महत्वपूर्ण तातोपानी सीमा नाके को भी बंद कर दिया है। इससे दोनों देशों के बीच प्रमुख व्यापारिक मार्गों पर असर पड़ा है।

ल्हासा स्थित नेपाली महावाणिज्यदूत लक्ष्मी निरौला के अनुसार, लिपिङ क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा समाप्त होने तक चीनी पक्ष के व्यापारिक गतिविधियां दोबारा शुरू करने की संभावना नहीं है।

हालांकि सीमा नाकों से यात्रियों की आवाजाही जारी रहेगी। व्यापारिक गतिविधियों पर रोक फिलहाल जोखिमपूर्ण परिस्थितियों के सामान्य होने तक लागू रहेगी।

रसुवागढ़ी और तातोपानी दोनों प्रमुख नाकों के बंद होने के बाद चीन के साथ व्यापार के लिए नेपाल के पास अब कोरला सीमा नाका ही एकमात्र प्रमुख विकल्प बचा है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़