Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
रक्षा व सुरक्षा
02 Sep, 2026

5 सितंबर को ओटीए गयाजी की पासिंग आउट परेड, 253 कैडेट्स बनेंगे अधिकारी

5 सितंबर को ओटीए गयाजी की 29वीं पासिंग आउट परेड में 253 ऑफिसर कैडेट्स सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर अधिकारी बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

गयाजी, 2 सितंबर।

ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी गयाजी में 5 सितंबर को 29वीं पासिंग आउट परेड आयोजित होगी। इस अवसर पर 253 ऑफिसर कैडेट्स अपना कठिन सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारियों की ओर कदम बढ़ाएंगे।

इनमें शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल एंट्री पुरुष-65वें कोर्स के 218 कैडेट्स और शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल एंट्री महिला-36वें कोर्स की 35 कैडेट्स शामिल हैं। दो दिवसीय आयोजन में गौरव पदक सम्मान समारोह, पासिंग आउट परेड, पिपिंग सेरेमनी और शपथ ग्रहण समारोह होंगे।

गौरव पदक समारोह में सिम्फनी बैंड के साथ मल्लखंब, कलारीपयट्टू और गतका जैसे पारंपरिक प्रदर्शन भी आयोजित किए जाएंगे। समारोह में गणमान्य नागरिकों, कैडेट्स के परिजनों और विशिष्ट अतिथियों के अलावा विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, एनसीसी की टुकड़ियां तथा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के छात्र शामिल होंगे।

आयोजन का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करना तथा उन्हें भारतीय सशस्त्र बलों में करियर के लिए प्रेरित करना है।

समर टर्म-2026 के पासिंग आउट समारोहों के तहत विजय ऑडिटोरियम में कमांडेंट अवार्ड्स सेरेमनी भी आयोजित की गई। ओटीए गयाजी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल संदीप सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया।

खेल, ड्रिल, घुड़सवारी, शारीरिक प्रशिक्षण, आउटडोर कैंप, सर्विस और अकादमिक विषयों के साथ हथियार प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कार दिए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कंपनियों को भी ट्रॉफियां प्रदान की गईं।

ओटीए गयाजी की स्थापना 18 जुलाई 2011 को हुई थी। यह भारतीय सेना की देश में तीसरी और सबसे नई प्री-कमीशनिंग ट्रेनिंग एकेडमी है। अकादमी सैन्य प्रशिक्षण, अनुशासन और नेतृत्व के क्षेत्र में युवाओं को तैयार कर सक्षम सैन्य नेतृत्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

अकादमी के प्रतीक चिह्न में एक-दूसरे को काटती दो तलवारों के बीच धर्मचक्र अंकित है। इसके नीचे देवनागरी में अकादमी का आदर्श वाक्य ‘शौर्य, ज्ञान, संकल्प’ लिखा है।

इन्हीं मूल्यों के अनुरूप अकादमी कैडेट्स में साहस, ज्ञान, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करती है। 5 सितंबर की 29वीं पासिंग आउट परेड प्रशिक्षण यात्रा के समापन के साथ इन कैडेट्स के सैन्य जीवन की नई शुरुआत का प्रतीक बनेगी।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़