Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
संगीत व नृत्य
03 Sep, 2026

एआर रहमान करेंगे अभिनय की शुरुआत, दिवाली पर ‘मूनवॉक’ की ‘रामायण’ से टक्कर संभव

ऑस्कर विजेता एआर रहमान फिल्म ‘मूनवॉक’ से अभिनय की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं, जो दिवाली पर रिलीज होगी।

मुंबई, 03 सितंबर।

मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता एआर रहमान अब अभिनय की दुनिया में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रहे हैं। प्रभुदेवा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘मूनवॉक’ में रहमान विशेष भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म की रिलीज तारीख सामने आ चुकी है और इसे दिवाली 2026 के अवसर पर सिनेमाघरों में उतारा जाएगा।

पहली बार बड़े पर्दे पर अभिनय करते नजर आने वाले रहमान को लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह है। उनकी इस नई पारी के साथ फिल्म की दिवाली रिलीज भी चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि इस दौरान बॉक्स ऑफिस पर बड़े मुकाबले की संभावना है।

मनोज एनएस के निर्देशन में तैयार ‘मूनवॉक’ का निर्माण बिहाइंडवुड्स प्रोडक्शंस ने किया है। निर्माताओं का दावा है कि फिल्म में हास्य, संगीत, नृत्य और पारिवारिक मनोरंजन का भरपूर मिश्रण देखने को मिलेगा। रहमान ने फिल्म में विशेष भूमिका निभाने के साथ-साथ इसका संगीत भी तैयार किया है।

फिल्म में प्रभुदेवा के अलावा योगी बाबू भी अहम किरदार में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि योगी बाबू इसमें 16 अलग-अलग भूमिकाएं निभाते दिखाई देंगे। फिल्म के ‘येथु’, ‘टिंगा’ और ‘मैकारेना’ जैसे गाने पहले ही जारी हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। रहमान और प्रभुदेवा पर फिल्माया गया ‘मयिले’ गीत जल्द दर्शकों के सामने आएगा।

कॉमेडी, संगीत और डांस के मेल से बनी ‘मूनवॉक’ दर्शकों को मनोरंजन से भरपूर अनुभव देने की तैयारी में है। दिवाली पर इसकी रिलीज के चलते रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ से मुकाबला होने की संभावना है। ऐसे में रहमान की अभिनय पारी और दोनों फिल्मों के बीच होने वाली बॉक्स ऑफिस टक्कर दिलचस्प रहने वाली है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़