Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
एशिया-प्रशांत
11 Sep, 2026

श्रीलंका में घर पर हैंड ग्रेनेड हमला, दो बच्चों की मौत

श्रीलंका के कोलंबो जिले में घर पर हुए हैंड ग्रेनेड हमले में 10 और 14 साल के दो भाइयों की मौत हो गई तथा उनके पिता समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

कोलंबो, 11 सितंबर।

श्रीलंका के पश्चिमी प्रांत के कोलंबो जिले में देहिवला माउंट लाविनिया के कावडान इलाके में शुक्रवार सुबह एक घर पर हैंड ग्रेनेड से हमला किया गया। सिरिसंगाबो रोड स्थित इस घर में हुए धमाके में दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतकों की उम्र 10 और 14 वर्ष थी।

धमाके में घायल 10 वर्षीय बच्चे को कलुबोविला टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। उसके 14 वर्षीय भाई ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हमले में बच्चों के 52 वर्षीय पिता और दो अन्य बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता का इलाज अभी जारी है।

पुलिस के मुताबिक हैंड ग्रेनेड हमले की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़