Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
रक्षा व सुरक्षा
12 Sep, 2026

आजमगढ़ से अलकायदा की विचारधारा से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश एटीएस ने आजमगढ़ से मोहम्मद नबील को गिरफ्तार किया है, जिसके मोबाइल की जांच में अलकायदा की विचारधारा से जुड़े समूहों और संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित सामग्री मिलने की बात सामने आई है।

लखनऊ, 12 सितंबर।

उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड ने आजमगढ़ से आतंकी गतिविधियों से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपित प्रतिबंधित आतंकी संगठन अलकायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट की विचारधारा से प्रभावित था और भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है।

एटीएस के अनुसार, आजमगढ़ जिले के चितारा गांव निवासी मोहम्मद नबील के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर उसकी जांच की गई। जांच के दौरान सामने आया कि वह अलकायदा से जुड़े आतंकी अनवर उल अवलाकी की विचारधारा से प्रभावित था।

जांच में नबील के मोबाइल पर एक वाट्सएप समूह भी मिला। आरोप है कि वह इस समूह में नए युवकों को जोड़ता था और समूह के सदस्यों को मुजाहिद कहकर संबोधित करता था। समूह में अनवर उल अवलाकी की लिखी पुस्तक भी साझा की गई थी और सदस्यों से उसे पढ़ने की अपील की गई थी।

एटीएस की जांच में नबील के कई अन्य समूहों से जुड़े होने की जानकारी भी सामने आई है। इन समूहों में पाकिस्तान, तुर्की और बांग्लादेश जाकर अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्रशिक्षण लेने तथा बम बनाने से संबंधित वीडियो और अन्य सामग्री मिलने की बात कही गई है।

एटीएस की टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसी मोबाइल फोन तथा अन्य बरामद सामग्री के आधार पर मामले की पड़ताल आगे बढ़ा रही है।

|
वीडियो फीचर

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निरंजन मुकुंदन ने जीता कांस्य पदक, भारत का बढ़ाया गौरव


एशियन पैरा गेम्स में भारत का डबल धमाका, प्रवीण को गोल्ड तो बंटी को सिल्वर

बरगलाने वालों, देश का युवा जागरूक है! 🇮🇳 | कांग्रेस और CJP पर सवाल

एम्स भोपाल की 2 युवा शोधकर्ता स्पेन में करेंगी भारत का नाम रोशन, कुष्ठ रोग पर पेश करेंगी शोध

मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम: तनावमुक्त जीवन का संदेश | मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी

मंत्री प्रहलाद पटेल और राधा सिंह ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश #mpnews

आज का राशिफल

मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बना रहेगा। बचते-बचते कलह विवाद का डर बना रहेगा। शुभांक-4-5-7

आज का मौसम

भोपाल

17° / 33°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़