पिछले दिनों सागर में हुए जहरीली शराब कांड में मौतें हुईं। इस पर राजनीति भी जमकर हुई। सरकार, विभागीय मंत्री एवं अधिकारियों की छवि पर कालिख लगी, लेकिन सबसे ज्यादा फर्क स्थानीय जनप्रतिनिधि और सरकार में मंत्री की छवि पर असर पड़ा, क्योंकि शराब कारोबारी से सीधे माननीय को जोड़ा जा रहा है। हालांकि, परंपरा के अनुसार माननीय की तरफ से सफाई भी आ गई है।














